एसडीएम ने ग्राम चांडा के छात्रावासों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

0 434

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

आज शनिवार को एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन ने ग्राम चांडा में स्थित दो बालक छात्रावास एवं दो कन्या छात्रावासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीनियर कन्या छात्रावास में टॉयलेट एवं सेप्टिक टैंक भर जाने से उत्पन्न समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। इस हेतु नगरपालिका डिंडोरी को सेप्टिक टैंक खाली करने वाली गाड़ी तत्काल भेजने के निर्देश जारी किए गए।

इसी क्रम में सीनियर बालक छात्रावास में 100 सीटों के विरुद्ध लगातार 50 से कम उपस्थिति पाए जाने पर अधीक्षक द्वारा आवश्यक प्रयास नहीं किए जाने को लेकर नोटिस जारी किया गया। साथ ही इस संबंध में प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया को प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान छात्रावासों में स्वच्छता, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण तथा छात्र उपस्थिति में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment