बंद रहेगी बिजली, एक से तीन दिसंबर तक

0 384

 

सीधी(राकेश शर्मा) अधीक्षणअभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लिमि. द्वारा जानकारी देकर बताया गया है कि 220 के.व्ही. एवं 132 के.व्ही. 40 एम.व्ही.ए. बी.एच.ई.एल. एवं 50 एम.व्ही.ए. टाल ट्रान्सफार्मर का पोस्ट मानसून मेन्टीनेन्स एवं टेस्टिंग कार्य कराने हेतु दिनांक 01.12.2025 से 03.12.2025 तक सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक शटडाउन की आवश्यकता है।शटडाउन के दौरान 33 के.व्ही. फीडर प्रभावित होगें जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

 

बताया गया है कि दिनांक 01.12.2025 को 33 के.व्ही. फीडर अंतर्गत सिहावल, एवं सेमरिया दिनांक 02.12.2025 को, गेरूआ एवं बीछी तथा दिनांक 03.12.2025 को मड़वास, कुसमी एवं कमचड़ फीडर से संबंधित समस्त गांव की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment