मनोज कुमार शाण्डिल्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने वैशाली जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के अध्यक्ष

0 263

 

वैशाली/जमशेदपुर। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सहकारिता विभाग ने महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए अधिवक्ता मनोज कुमार शाण्डिल्य को वैशाली जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और सामाजिक जीवन में योगदान को देखते हुए सौंपी गई है।

 

प्रदेश सहकारिता विभाग के अध्यक्ष राजनन्दन कुमार द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में स्पष्ट किया गया है कि शाण्डिल्य संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

 

कुतुबपुर गांव, वैशाली निवासी मनोज शाण्डिल्य लंबे समय से सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक एवं सहकारिता संगठनों से जुड़े रहे हैं। कांग्रेस संगठन से उनका गहरा जुड़ाव और ग्रामीण इलाकों में पार्टी को मजबूत करने के प्रयासों को देखते हुए यह फैसला लिया गया।

 

प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने निर्देश दिया है कि नियुक्ति पत्र प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर जिला स्तरीय सहकारिता कमिटी का गठन कर सूची प्रदेश कार्यालय को भेजी जाए। इससे पार्टी की नीतियां और कार्यक्रम गांव-गांव तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत किया है और भरोसा जताया है कि शाण्डिल्य के नेतृत्व में सहकारिता के क्षेत्र में कांग्रेस की पकड़ और मजबूत होगी। इसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment