CRPF से सेवा निवृत्त हुआ जवान, प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)
मण्डला जिला के अंतर्गत नैनपुर ब्लॉक के धनपुरी ग्राम के निवासी फत्ते सिंह धुर्वे, जिन्होंने अपने जीवन के 40 वर्ष CRPF में रहते हुए ये अनमोल समय अपने देश की सेवा में समर्पण किया, और हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा के स्रोत बने, तथा अपने देश को 40 वर्ष का अनमोल समय देने के बाद सेवा निवृत्त हुए l
इस सेवा निवृत्त के अवसर पर, आपकी अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश हरदहा के द्वारा फत्ते सिंह धुर्वे को सेवा निवृत्त होने पर दिनांक 07/08/2025 को तिरंगा माल्यार्पण कर सम्मान किया गया l
आत्मीय भेंट पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश हरदहा, प्रदेश महासचिव राकेश जी, प्रदेश सचिव शिव कुमार, मण्डला जिला अध्यक्ष हरि चक्रवर्ती द्वारा भविष्य को लेकर चर्चाएं हुई एवं आपकी अपनी पार्टी संगठन की विचारधारा को लेकर वार्तालाप हुई जिनका समर्थन फत्ते सिंह धुर्वे द्वारा किया गया और आगामी समय में संगठन का सहयोग करने का आश्वासन फत्ते सिंह धुर्वे ने दिया है l
सभी लोगों की ओर से उनके सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाये दी गई l