सिहावल-बहरी में जीओ नेटवर्क बेहाल! फोन-नेट दोनों ठप, कंपनी कर रही अनदेखी

0 596

सीधी (म.प्र.) — सीधी जिले के सिहावल और बहरी क्षेत्र में लगे जीओ रिलाइंस नेटवर्क पिछले एक कई माह से बेहद कमजोर पड़ गए हैं। न तो फोन कॉल्स ठीक से हो पा रही हैं और न ही इंटरनेट सही चल रहा है। इसका खामियाजा हजारों यूजर्स को रोज़ाना भुगतना पड़ रहा है।

 

स्थानीय लोगों शिवबरन पाण्डेय, नकझर

का कहना है कि कई बार समाचार माध्यमों के जरिए कंपनी को शिकायत भेजी गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कंपनी के कर्मचारी अब तक नेटवर्क रेंन्ज बढ़ाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

 

यूजर्स का आरोप है कि नेटवर्क की कमजोरी से ऑनलाइन क्लास, सरकारी कामकाज, बैंकिंग सेवाएं, और आपातकालीन संपर्क भी प्रभावित हो रहे हैं। कई ग्रामीण क्षेत्रों में तो नेटवर्क सिग्नल आते-जाते रहते हैं, जिससे लोग बेहद परेशान हैं।

 

लोगों ने जीओ कंपनी से तत्काल तकनीकी सुधार करने की मांग की है, अन्यथा मजबूरी में वे अन्य नेटवर्क पर स्विच करने को मजबूर होंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment