कमर्जी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 50 शीशी नशीली कफ सीरप व बाइक जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

सीधी से रचना सिंह चौहान की रिपोर्ट
अवैध नशे के विरुद्ध थाना कमर्जी पुलिस की कार्यवाही — 50 शीशी नशीली कफ सीरप एवं मोटरसाइकिल जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी कमर्जी उपनिरीक्षक विवेक द्विवेदी के नेतृत्व में थाना कमर्जी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
दिनांक 21 जून 2025 को रात्रि गश्त के दौरान ग्राम चिलरी मोड़ पर मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया एवं उसके कब्जे से 50 शीशी ऑनरेक्स कफ सीरप तथा एक होंडा मोटरसाइकिल बरामद की। बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत ₹92,500/- आँकी गई है।
रात्रि गश्त के दौरान थाना प्रभारी कमर्जी को सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध नशीले कफ सीरप लेकर चिलरी रेलवे लाइन की ओर जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने चिलरी मोड़ पर त्वरित घेराबंदी की, जिसमें एक आरोपी जितेंद्र पटेल उर्फ ददोल पटेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी चिलरी कला को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दूसरा आरोपी सूर्य प्रकाश उर्फ सूरज मिश्रा, निवासी चिलरी, अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।
आरोपी की मोटरसाइकिल की तलाशी के दौरान एक सफेद बोरी में रखी गई 50 शीशी ऑनरेक्स कफ सीरप बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि यह कफ सीरप अवैध रूप से खरीदा गया था और बिक्री हेतु ले जाया जा रहा था।
जप्त संपत्ति,
50 शीशी ऑनरेक्स कफ सीरप – ₹12,500/-
होंडा मोटरसाइकिल – ₹80,000/-
कुल कीमत: ₹92,500/-
इस संबंध में थाना कमर्जी में आरोपी के विरुद्ध धारा 5/13 म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम 1949 तथा धारा 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. जितेंद्र पटेल उर्फ ददोल पटेल – निवासी चिलरी कला
फरार आरोपी:
2. सूर्य प्रकाश उर्फ सूरज मिश्रा – निवासी चिलरी
फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना कमर्जी पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक द्विवेदी, सउनि केशरी पाण्डेय, प्रआर. अभय वर्मा, आरक्षक नीरज सिंह, शुभम सिंह एवं धीर शाह की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।