अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया योग शिविर

0 290

म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली के अध्यक्ष, श्री हितेन्द्र सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं मुख्य आतिथ्य में दिनांक 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय वैढन के परिसर में योग शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री हितेन्द्र सिंह सिसोदिया, न्यायाधीशगण खालिद मोहतरम अहमद, अरुण कुमार खरादी, उमेश कुमार सोनी, राकेश कुमार कुशवाह, शिव चरण पटेल, मनोरमा तिवारी,रूपा मिश्रा, प्रिंसू मिश्रा तथा विशाल रिछारिया,जिला विधिक अधिकारी अमित शर्मा तथा जिला न्यायालय में पदस्थ कर्मचारीगण, जिला प्राधिकरण के कर्मचागण, लीगल एड डिफेंस काउन्सेल्स एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षक श्रीमती स्वप्निल श्रीवास्तव के द्वारा योग की विभिन्न प्रकार और क्रियाओं के बारे में जानकारी देते हुए योग कराया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment