ग्यारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जिला स्तरीय आयोजन छत्रसाल स्टेडियम में सुबह 6 बजे से,

0 358

 

प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी जिला प्रशासन सीधी द्वारा म.प्र. शासन के निर्देशानुसार स्वयं एवं समाज के लिए एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून 2025 को प्रातः 6 बजे से छत्रसाल स्टेडियम सीधी में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य तथा विधायक सीधी रीती पाठक के अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विश्वामित्र पाठक, चुरहट अजय सिंह (राहुल), जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष काजल वर्मा एवं जनपद अध्यक्ष सीधी धर्मेन्द्र सिंह परिहार के विशिष्टि आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा।

 वर्षा होने पर कार्यक्रम मानस भवन, उत्कृष्ट क्रमांक 1 का सभागार एवं शासकीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान सीधी के सभागार में आयोजित होगा।

कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, युवाओं से स्वस्थ एवं निरोगी काया के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सहभागिता की अपील की गई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment