नगर पालिका सीएमओ के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर सीधी में सौंपा गया ज्ञापन

सीधी-(राकेश शर्मा )दमोह में पिछले दिनों नगर पालिका सीएमओ के खिलाफ हुए दुर्व्यवहार को लेकर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल को सीधी जिले के समस्त नगर पालिकाओं के सीएमओ द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में लिखा गया है कि जिस तरह से नगर पालिका सीएमओ के खिलाफ अभद्र व्यवहार किया गया है वह बहुत ही निंदनीय है। सौपे गये ज्ञापन में नगर पालिका सीधी द्वारा चेतावनी दी गई है कि अगर समय रहते शीघ्र ही संबंधित मामले में उचित कार्यवाही नहीं की गई तो नगर पालिका अधिकारी एवं कर्मचारी कलम बंद हड़ताल के लिए बाध्य होंगे।
नगर पालिका सीधी सीएमओ मिनी अग्रवाल ने कहा कि हम लोगों के द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से काम किया जाता है। बावजूद इसके जबरदस्ती करते हुए काम करने का अतिरिक्त भारी दबाव बनाया जाता है।ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर पालिका के समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।