स्लग- शहर में धूमधाम से निकली श्री विट्ठल जी महाराज की शोभायात्रा

0 270

रिपोर्टर- नबी अहमद कुर्रैशी

एंकर…..
श्योपुर शहर में सोमवार को दोपहर 12 बजे श्री विट्ठल जयंती महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया है, इस मौके पर विशाल शोभायात्रा पारखजी के बाग स्थित श्रीनाथ जी मंदिर से निकाली गई जिसका स्थान स्थान पर भव्य स्वागत सत्कार किया गया। पुष्टिमार्गीय वैष्णव सम्प्रदाय के महाराज परमपूज्य वृजालंकार श्री विनय कुमार जी की अध्यक्षता में एवं पंडित पूज्य शरद महाराज और पंडित पुलकित कुमार के सानिध्य में निकाली गई शोभायात्रा अग्रसेन परिणय वाटिका पहुंची जहां छप्पन भोग बडा मनोरथ सजाया गया एवं रात्रि में कीर्तन किया गया है। महोत्सव में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश सहित, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र एवं दिल्ली सहित कई प्रांतो के श्रृद्धालुओं ने श्योपुर पहुंचकर महोत्सव में शिरकत की और भगवान श्री विट्ठल देव की शोभायात्रा में शामिल होकर भक्ति का अनूठा समागम बनाया है। ये भव्य शोभायात्रा शहर के श्रीनाथ जी मंदिर पारखजी का बाग से निकाली गई जो टोडी गणेश मंदिर, मैन बाजार, गोलंबर, जयस्तम्भ, पाली रोड होते हुए जाटखेडा स्थित अग्रसेन परिणय वाटिका में पहुंची जहां महाआरती की गई एवं छप्पन भोग बडा मनोरथ सजाया गया। इसके बाद भोग प्रसादी एवं सत्संग कीर्तन का आयोजन किया गया।
विजुअल- 01,

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment