स्लग- श्योपुर पीजी कालेज में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

0 415

स्क्रीप्ट
स्थान- श्योपुर मध्यप्रदेश
दिनांक- 23.12.2024
रिपोर्टर- नबी अहमद कुर्रैशी

एंकर…..
श्योपुर में स्कॉलरशिप नहीं मिलने, कॉलेज में असामाजिक तत्वों की एंट्री, छात्राओं के साथ छेड़खानी सहित 6 मुद्दों को लेकर सोमवार को एनएसयूआई ने श्योपुर के पीजी कॉलेज में में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान मेन गेट को बंद कर दिया गया था, लेकिन छात्र उस पर चढ़कर धक्का देने लगे। आक्रोश को देखते हुए गेट खोलना पड़ा। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। कॉलेज परिसर में एक साल से आर्मी ट्रैक का काम बंद है, जिसे शुरू किया जाए। छात्राओं के साथ असामाजिक तत्व छेड़छाड़ करते हैं। इसके लिए मेन गेट पर दो सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाए और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। कॉलेज में शिक्षकों की संख्या कम होने की वजह से छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पढ़ाई लिखाई करने में दिक्कतें होती हैं। शिक्षकों की संख्या कम होते हुए भी शिक्षक समय पर नहीं आते। सरकारी दफ्तर में महापुरुषों की तस्वीर लगाने का नियम है, लेकिन कॉलेज परिसर में राष्ट्रपति के अलावा किसी भी महापुरुष की तस्वीर नहीं है। जिन छात्रों की छात्रवृत्ति अभी तक नहीं आई है, उन्हें छात्रवृत्ति दिलाई जाए। उन्होंने अल्टीमेटम दिया है कि 15 दिन के अंदर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो एनएसयूआई आगे बड़ा प्रदर्शन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी।
विजुअल- 01, 02

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment