Breaking News

शहर में धूमधाम से निकली श्री विट्ठल जी महाराज की शोभायात्रा

0 213

समाचार क्रमांक:

– स्थान स्थान पर हुआ स्वागत, छप्पन भोग सजाया
, श्योपुर।
शहर में सोमवार को दोपहर 12 बजे श्री विट्ठल जयंती महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया है, इस मौके पर विशाल शोभायात्रा पारखजी के बाग स्थित श्रीनाथ जी मंदिर से निकाली गई जिसका स्थान स्थान पर भव्य स्वागत सत्कार किया गया। पुष्टिमार्गीय वैष्णव सम्प्रदाय के महाराज परमपूज्य वृजालंकार श्री विनय कुमार जी की अध्यक्षता में एवं पंडित पूज्य शरद महाराज और पंडित पुलकित कुमार के सानिध्य में निकाली गई शोभायात्रा अग्रसेन परिणय वाटिका पहुंची जहां छप्पन भोग बडा मनोरथ सजाया गया एवं रात्रि में कीर्तन किया गया है। महोत्सव में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश सहित, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र एवं दिल्ली सहित कई प्रांतो के श्रृद्धालुओं ने श्योपुर पहुंचकर महोत्सव में शिरकत की और भगवान श्री विट्ठल देव की शोभायात्रा में शामिल होकर भक्ति का अनूठा समागम बनाया है। इस मौके पर विभिन्न प्रांतो की लोक संस्कृति भी देखने को मिली। इस मौके पर बाहर से आये अतिथियों ने शहर में आयोजन के भव्य स्वरूप की सराहना की है।
यह जानकारी देते हुए पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद श्योपुर के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि श्रीविट्ठल जयंती महोत्सव के भव्य शोभायात्रा शहर के श्रीनाथ जी मंदिर पारखजी का बाग से निकाली गई जो टोडी गणेश मंदिर, मैन बाजार, गोलंबर, जयस्तम्भ, पाली रोड होते हुए जाटखेडा स्थित अग्रसेन परिणय वाटिका में पहुंची जहां महाआरती की गई एवं छप्पन भोग बडा मनोरथ सजाया गया। इसके बाद भोग प्रसादी एवं सत्संग कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुष्टिमार्गीय वैष्णव सम्प्रदाय से जुडे लोगों भजनों का गायन किया। इस दौरान इस मौके पर महोत्सव के संयोजक हंसराज मीणा, सह संयोजक आलोक विजयवर्गीय, सचिव रामअवतार शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र गुप्ता सहित कमलेश अग्रवाल, पीयूष राठी आदि मौजूद रहे।
बाक्स:
जगह-जगह हुआ स्वागत सत्कार
21 साल बाद शहर में मने श्री विट्टल जयंती महोत्सव को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है, इसी क्रम में सोमवार को भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ी तो वहीं स्थान स्थान पर स्वागत सत्कार में भी विभिन्न समाजिक संगठन, धार्मिक संस्थाऐं सहित जनप्रतिनिधि एवं राजनैताओं ने स्वागत द्वार, बैनर सहित शीतल पेय का स्टाल लगाया और शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान रथ में सवार श्री विट्ठल महाराज की पूजा अर्चना भी की गई।

फोटो क्रमांक 07, 08
कैप्शन- शहर में रथ में सवार होकर निकलती भगवान की यात्रा।

महारासलीला में मंचन करते कलाकार एवं मौजूद श्रृद्धालु

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment