पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर तक बढ़ी।

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय वृंदावन पश्चिम चम्पारण के विज्ञान शिक्षक विश्व मोहन प्रसाद ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय पश्चिम चम्पारण में सत्र 2025-26 में कक्षा 6 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा के लिये ऑनलाइन आवेदन भरा जा रहा है, तथा इसकी अन्तिम तिथि को 16 सितंबर से बढ़ाकर, 23 सितंबर 2024 तक कर दिया गया है । जवाहर नवोदय विद्यालय के विज्ञान शिक्षक श्री विश्वमोहन प्रसाद ने बताया कि विद्यार्थी को ऑनलाइन आवेदन करना है। जवाहर नवोदय विद्यालय पश्चिम चम्पारण के प्राचार्य हरि लाल ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन के लिये आवेदन पत्र एवं विवरणी नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट पर उपलब्ध है। जवाहर नवोदय विद्यालय पश्चिम चम्पारण के प्राचार्य हरि लाल ने बताया कि कक्षा पांचवी में पढ़ रहे सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल के विद्यार्थी निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।जवाहर नवोदय विद्यालय के विज्ञान शिक्षक विश्वमोहन प्रसाद ने बताया कि इसकी प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2025 को आयोजित होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हेतु जन सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा में शमिल हो और भारत सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से लाभ उठा सकें ।