Breaking News

रेत अवैध उत्खनन के विरोध में शिवसेना ने दी चेतावनी सौंपा ज्ञापन

0 856


शिवसेना इकाई द्वारा जिले में चल रहे रेत अवैध उत्खनन के विरोध में पांच विंदुओ पर कलेक्टर वा मुख्य खनिज अधिकारी के नाम गोपद बनास तहसील दार के हाथो ज्ञापन सौप कर की कार्यवाही की माग, माग पत्र के विन्दुओ पर कार्यवाही नही हुई तो होगा उग्र आंदोलन
इस बीच प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने पांच विंदुओ पर ज्ञापन सौंपते हुए जानकारी दी की,(1) रेत के खदान में स्थानीय मजदूरों का 50% योगदान रोजगार का होना नियमानुसार है जहा सिर्फ मसीनो से रेत निकासी की जा रही
(2)रेत ओव्हर लोड रेत वा बिना टीपी के अधाधुंध अवैध कार्य किया जा रहा
(3)रेत विभाग के इन खदानों में आदतन अपराधी व्यक्तियों को रख कर अवैध बल पूर्वक रेत कार्य कराया जा रहा
(4)नीमा विरुद्ध तरीके से नदियों के बीच में नदी की धारा मोड़ कर रेत का अवैध निकासी किया जा रहा वा रास्ता नदी के बीच में बना कर यह कारोबार नियम विरुद्ध किया जा रहा
(5) रेत ओव्हार लोड की वजह से मुख्यमार्ग छतिग्रस्त हो रहे वा आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही जिसका पूर्ण जिम्मेदार अवैध रेत कारोबारी वा जिम्मेदार विभाग है जो अपराध को बढ़ावा दे रहे आए दिन टिकरी मार्ग में बड़ी घटनाएं घटित हो रही
श्री पांडे ने कहा की अगर इन बिंदुओं पर प्रशासन ने अमल नहीं किया तो आगामी पन्द्रह दिवस बाद शिवसेना खनिज विभाग में तालाबंदी आंदोलन हेतु बाध्य होगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी
इस बीच मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय, जैस संगठन अध्यक्ष अमोल सिंह उईके ,जिला प्रभारी प्रदीप विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष संतकुमार केवट जिला प्रवक्ता रावेंद्र शुक्ला,नगर अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले,नगर उपाध्यक्ष मोनू मिश्रा, युवा विधान सभा अध्यक्ष रोहित राठौर, सहित कई शिवसैनिक रहे मौजूद

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment