149 छात्र संख्या वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर कला में बच्चों को नही मिलता मध्यान्ह भोजन

149 छात्र संख्या वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर कला में बच्चों को नही मिलता मध्यान्ह भोजन
शासन की शख्ती भी फेल, चारों तरफ है रिश्वतखोरी का खेल
समूह अध्यक्ष रमरजिया केवट की तानाशाही शासन के आदेश को ठेंगा !
समूह अध्यक्ष को नहीं पता मध्यान्ह भोजन के मीनू चार्ट का मतलब
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जनपद शिक्षा केंद्र सिहावल अंतर्गत एक विद्यालय ऐसा भी है जहां बच्चों को मीनू अनुसार मध्यान भोजन की बात तो दूर, नियमित एवं भरपेट भोजन भी नसीब नहीं होता है | शाला में अध्यनरत छात्र-छात्राओं द्वारा आरोप लगाया गया है कि, हमे नियमित एवं भरपेट भोजन नहीं मिलता रसोईया द्वारा बताया गया कि समूह की अध्यक्ष द्वारा छात्रों की उपस्थिति के अनुरूप पर्याप्त और समुचित राशन सामग्री नहीं दिया जाता | इसी वजह से हम बच्चों को थोड़ा-थोड़ा करके भोजन परोसते हैं | शाला मे उपस्थित हेड मास्टर द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा रसोईया को हिदायत देने के बावजूद भी वह मनमानी करती आ रही हैं कई बार हमारे द्वारा विभागीय स्तर से लेकर कलेक्टर महोदय तक लेख किया गया किंतु आज दिनांक तक कोई सुधार नहीं हुआ |
वहीं इस गंभीर विषय को लेकर जब प्राईड इंडिया न्यूज़ के पत्रकार द्वारा बीआरसी सिहावल से पूछा गया तो सुनिए बी आर सी सिहावल एवं रामनगर कला के शिक्षकों की जुबानी, मध्यान्ह भोजन की कहानी
प्राइड इंडिया न्यूज़ के लिए सिहावल से सूरज केवट की खास रिपोर्ट