बूथ समिति पार्टी की आत्मा— संगठन प्रभारी पाण्डेय
बूथ समिति पार्टी की आत्मा— संगठन प्रभारी पाण्डेय
भाजपा प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय ने लिया महा संपर्क अभियान में हिस्सा
सीधी । सिहावल विधानसभा अंतर्गत बहरी मंडल के चन्दवाही शक्ति केंद्र के बूथ क्र.191 पर भाजपा जिला संगठन प्रभारी और प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय ने संपर्क महा अभियान के दौरान बूथ समिति का डिजिटल कार्य का सत्यापन किया।
इस अवसर पर बूथ समितियों के सत्यापन के पश्चात त्रिदेव और पंच परमेश्वर को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं सीधी जिले के जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय ने कहा कि बूथ समिति पार्टी की आत्मा है। इसलिए बूथ के कार्यकर्ता को त्रिदेव और पंच परमेश्वर जैसी संज्ञा से पार्टी ने नवाजा है। हमें बूथ सशक्तिकरण के लिए जी जान से प्रयास करना है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के की अगुवाई में बूथ सशक्तिकरण अभियान जिलें में जोरों पर जारी है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पुनीत पाण्डेय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि साहू, शक्ति केंद्र संयोजक जयप्रकाश पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश मंत्री की उपस्थिति में कई कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन चन्दवाही बूथ क्रमांक 191 पर देवराज यादव ने कांग्रेस छोड़ अन्य साथियों के साथ भाजपा प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय के हाथों ली बीजेपी की सदस्यता। सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात देवराज यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से प्रभावित होकर मैं भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं। भाजपा में राष्ट्रभक्ति है।
जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी