₹50000 की ठगी का हरिजन ने लगाया आरोप,भाजपा चर्चित महामंत्री विवेक कोल के ऊपर
₹50000 की ठगी का हरिजन ने लगाया आरोप,भाजपा चर्चित महामंत्री विवेक कोल के ऊपर, मीडिया से व्यंगात्माक भाषाओं से कर रहे हैं बातचीत
सीधी में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व बना मूकदर्शक भाजपा के महामंत्री विवेक कोल ने एक हरिजन युवक से नौकरी दिलवाने के बहाने ₹50 हजार रूपये ठगी करने के पश्चात मामला उजागर होने पर पत्रकारों को व्हाट्सएप में भेज रहे संदेश की आप सभी पत्रकार लाबी मिलकर भाजपा पार्टी में दबाब बनाए की मुझे पार्टी से निस्काशित कर दे तथा विवेक कोल का कहना है की मैं चाहता हूं की मामला पुलिस में जाय ,
आखिर सीधी के ये भारतीय जनता पार्टी के छुटभैया नेता पत्रकारों से इस तरह बात व्हाट्सएप में मैसेज क्यों कर रहे है क्या ये फेमस होने के लिए ऐसा करते है एक तरफ भाजपा सरकार युवाओं, के हित की बात करती है तो वही दूसरी ओर छुटभैया नेता अपना रोब झाड़ते फिर रहे हैं आखिर किस सरंक्षण तो प्राप्त नहीं ,क्यों नहीं हो रही कार्यवाही कहीं ना कहीं सवालिया निशान तो लगता है
बीते दिन मंगलवार को जनसुनवाई में पीड़ित वीरन साकेत द्वारा शिकायत किया गया था तो पूरे मामले में जब जिला पंचायत सीईओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आवेदन हमारे पास आया है हम आवेदन के मामले की जांच करवाएंगे और मैंने डीएसपी से बात कर ली है वह तत्काल इस पर एक्शन लेंगे। लेकिन अभी तक प्रशासन एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई
इनका कहना है कि भाजपा के महामंत्री विवेक कोल अपने फेसबुक में लाइन लिखे है की मैं अंबेडकरवादी आदिवासी जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी तो क्या अंबेडकरवादी विचारधारा यही है,
जब सत्ता पक्ष ही जनता का खून चूसने लगेगी तो अब ऐसे में गरीब पीड़ित हरिजन परिवार किसके पास न्याय की गुहार लगाए
जिला ब्यूरो सीधी विमलेश द्विवेदी