ओसीएफ रामलीला एवं प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ, पूजन के साथ शुरू हुआ आयोजन

0 16

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। महानगर के ओसीएफ फैक्ट्री स्टेट में श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी 2026 का शुभारंभ शुक्रवार शाम विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। टीसीएल महिला कल्याण समिति, शाखा ओसीएफ शाहजहांपुर की अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि शिल्पा एस. डोईफोडे ने विशिष्ट अतिथि श्रीकांत एस. डोईफोडे की मौजूदगी में शुक्रवार की शाम को फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

 

इसके बाद अतिथियों ने श्रीरामलीला मंच पर भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन किया और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया।

 

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रीरामलीला मंचन के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले और अन्य आकर्षण लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

 

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एस.एस. मीणा, महासचिव ऋषि बाबू, अपर महासचिव एम.एम. त्रिपाठी, सचिव बलबीर सिंह, एच.एल. कुमावत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

मंचन समिति की अध्यक्ष अनु सक्सेना, सचिव ए.के. व्यास, सचिव देवेश दीक्षित, संयुक्त सचिव अजय सक्सेना, निर्देशक अंकित सक्सेना, परिवेश एवं सुरक्षा प्रभारी राममोहन, व्यवस्थापक प्रदीप अग्निहोत्री और प्रभारी महेंद्र दीक्षित सहित महिला एवं पुरुष कलाकार भी मंच पर उपस्थित रहे।

 

उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी को लेकर उत्साह दिखाई दिया। समिति पदाधिकारियों ने शहरवासियों से आयोजन में पहुंचकर श्रीरामलीला मंचन एवं प्रदर्शनी का आनंद लेने की अपील की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment