रात्रि गश्त के दौरान सड़क हादसे में आरक्षी अंकित कुमार की मौत, पुलिस लाइन में दी गई शोक सलामी

0 10

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना रोजा में तैनात आरक्षी अंकित कुमार (35) की रात्रि गश्त के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया गया कि गश्त के दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

दिवंगत आरक्षी के निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को पुलिस लाइन शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक सहित अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने शोक सलामी देकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

आरक्षी अंकित कुमार मूल रूप से रामपुरी कॉलोनी, कोतवाली नगर, जनपद मुजफ्फरनगर के निवासी थे। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कर्तव्यनिष्ठ योगदान को याद करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment