देश दुनिया की बड़ी खबरें सुबह सवेरे समाचार दर्शन में मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

0 33

🕉देवी चंद्रघंटा आपके मनोरथ पूर्ण करें

🟠👉महिला पत्रकार को राहुल गांधी ने धकेला बीजेपी का बड़ा आरोप, मार्च में शामिल कार्यकर्ता को भी मारी कोहनी, उनका व्यवहार लोकतंत्र के लिए खतरनाक।

🟠👉पटाखा बैन, सुप्रीम कोर्ट बोला कम प्रदूषण वाले तरीके अपनाए।

🟠👉जम्मू और कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम! लश्कर तोयबा के कमांडर सहित 4 आतंकियों की मौत।

🟠👉जंतर-मंतर पर प्रदर्शन अब भूल जाएं, सरकार ने दिल्ली में तय कर दिए ये 3 जगह।

🟠👉बैंक भर्ती फर्जीवाड़ा-CBI का 6 राज्यों में छापा, 4 गिरफ्तार:5 साल पुराने रिकॉर्ड खंगाले, आंखों के स्कैन में 172 फर्जी अफसर मिले; सबकी नौकरी जाएगी।

🟠👉देश में पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल से बिजली सप्लाई होगीIIT बॉम्बे ने बनाया, केरलम में शुरुआत; इससे बिजली बिल में 30% की कमी आई।

🟠👉सीजेआई का कांग्रेस नेताओं को जवाब- कोर्ट मताधिकारों पर सुनवाई कर रहा है आप भी याचिका दे सकते हैं।

🟠👉तम्बाकू नियंत्रण में राजस्थान का डंका, देश भर में ‘नंबर-1’ बन रच दिया इतिहास, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लगाई मुहर।

🟠👉राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार के मैसेज आते हैं,वह अपराधी नहीं, उनसे गड़बड़ी कराई जा रही; वे इस्तीफा देकर रास्ते से हटें।

🟠👉सुप्रीम कोर्ट बोला- फॉर्म-6 पर हमने कोई फैसला नहीं दिया,न हमारे सामने आया, न मंजूर किया ना ही नामंजूर किया; बिहार SIR पर सुनवाई।

🟠👉आरबीआई के ‘मास्टरस्ट्रोक’ से संभला रुपया; डॉलर के मुकाबले 98 पैसे की ऐतिहासिक छलांग, ₹95.75 पर पहुंचा।

🟠👉’मुझे और मेरे परिवार को मानसिक प्रताड़ित किया’, अभिजीत दीपके का दिल्ली पुलिस पर आरोप।

🟠👉पश्चिम बंगाल में ‘डायल 112’ सेवा का आगाज, 10 मिनट में पुलिस सहायता पहुंचाने का लक्ष्य।

🟠👉दिल्ली में नगर निगम ने 47 जर्जर बिल्डिंग गिराईं,282 सील कीं; 5 दिन पहले इमारत गिरने से 5 की मौत हुई थी।

🟠👉कैंसर की दवाओं पर 30% से ज्यादा मुनाफे पर रोक,सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- दूसरी दवाइयों की कीमत पर कंट्रोल क्यों नहीं; 27 अक्टूबर तक जवाब मांगा।

🕉आप का हरदिन, हरपल, शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment