देश दुनिया की बड़ी खबरें सुबह सवेरे समाचार दर्शन में ,बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

0 15

🕉अपने शरणागत की दुर्गति का नाश कर उसको सद्गति प्रदान करने वाली शक्ति का नाम ही दुर्गा है। माता कुष्मांडा आप सब की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली हैं।

♀️👉सीधी जिले के बहरी तहसील अंतर्गत कुचवाही में नशे सहित जारी है कई अवैधानिक गतिविधियां। जिम्मेदारों ने मूंद रखी हैं आंखें।

🟠👉सिंगरौली और मऊगंज जिले के बदले गए कलेक्टर।

सीधी में कलेक्टर रह चुके सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव।

🟠👉15 अक्टूबर से लगने वाला UPI शुल्क अब दिवाली तक स्थगित।

🟠👉बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर इलाके मे नाव डूबने से 11 बच्चों की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को छह लाख रुपये की मदद।

🟠👉पहले हिरासत और अब एफआईआर, कॉकरोच पार्टी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।

🟠👉कोलकाता में चाकू लेकर आयी महिला ने ममता बनर्जी पर की हमले की कोशिश! तृणमूल ने पूर्व सीएम की सुरक्षा पर उठाये सवाल।

🟠👉राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस की सुनवाई रुकी,सुप्रीम कोर्ट का महाराष्ट्र सरकार को नोटिस, PM पर बयान का मामला; राहुल पर ऐसे 16 केस

🟠👉चीन ने लद्दाख की 28 जगहों को अपना बताया,भारत ने नाम बदले थे; इनमें गोगरा-हॉट स्प्रिंग, जहां 2020 में दोनों देशों की सेनाएं टकराईं।

🟠👉दूसरों की कीमत पर नहीं, सबको साथ लेकर आगे बढ़ता है भारत; मोदी ने कहा- आज दुनिया में बड़ा सवाल भरोसे का।

🟠👉राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, अस्पताल में भर्ती होने का दावा।

🟠👉’आजादी का मतलब यह नहीं कि कब्रिस्तान के लिए सरकारी जमीन का टुकड़ा मांगें’, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका।

🟠👉दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार,फ्लिपकार्ट-जेप्टो के डार्क स्टोर से लेकर नामी मिष्ठान भंडारों तक पड़े छापे, मिलावट का काला कारोबार बेनकाब।

🟠👉पहले कॉकरोच, अब मक्खी की बारी; CJI के मुहावरे से बनी MJP, 72 घंटे मे तीन लाख फॉलोअर्स।

खेल समाचार

⛔👉🏏भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा चौथा T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच, पांच T20 मैचों की श्रृंखला में भारत दो एक से आगे चल रहा है।

🕉आप का हर दिन, हरपल शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment