अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से एक दिवसीय धरना 

0 25

 

घोसी (जहानाबाद) बिहार राज्य किसान सभा से संबध्द अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से प्रखंड कार्यालय घोसी के प्रांगण में किसानों के विभिन्न मांगों के समर्थन में एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता किसान सभा घोसी के अंचल काउंसिल के अध्यक्ष कामरेड शत्रुघ्न प्रसाद ने की ।जबकि धरने को सफल बनाने में अंचल सचिव कामरेड राम प्रवेश प्रसाद की भूमिका महत्वपूर्ण रही , इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए राज्य एवं केंद्र सरकार को किसानों के हक और उनके अधिकार को सुनिश्चित करने तथा समस्याओं के समाधान के प्रति जवाबदेही लेने की बात कही गई । इस अवसर पर धरणा को किसान सभा के जिला काउंसिल के उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने किसानों की समस्याओं तथा केंद्र और राज्य सरकार की विफलताओं पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला । धरने के माध्यम से वक्ताओं ने किसानों के फसलों का लाभकारी मूल्य निर्धारित करने न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने ,किसानों के हर प्रकार का कर्ज माफ करने तथा उर्वरक की निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित करने ,किसान आई डी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की गई । वहीं वक्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का 13 महीनों का संघर्ष और 750 किसानों की शहादत के बाद सरकार ने तीन काला कानून वापस तो ले लिया परन्तु किसान संगठनों से हुए समझौते को आज तक लागू नहीं किया सभी समझौतों को लागू करने की मांग उठाई । यहां बता दें कि धरना के माध्यम से फसल बीमा योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने ,स्मार्ट मीटर समाप्त करने, बाढ़ एवं सुधार की समस्या का स्थाई निदान करने , सहित सभी भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल जमीन देने ,किसानों को प्रतिमाह 5000 पेंशन देने , वहीं नगर पंचायत के अंतर्गत भूमिहीनों के बीच जमीन आवंटन पर रोक की नीति को वापस लेने ,घोषी पोखर पर बसे 180 भूमिहीन परिवारों के बीच तत्काल भूमि आवंटन कर पक्का मकान बनवाने, घोसी पोखर पर आंगनबाड़ी केंद्र से मांझी टोला तक संपर्क पथ का निर्माण करने ,सी ओ कार्यालय में दखल खारिज परिमार्जन इत्यादि कार्यों में व्याप्त घोर भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, सहित नगर पंचायत कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना में 50000 में आवास बिक्री पर रोक लगाने, महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी तथा समाज में नफरत की राजनीति पर रोक लगाने, शिक्षा चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ करने सहित 16 सूत्री मांग-पत्र प्रखंड विकास विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी घोसी को ज्ञापन दिया गया , इस दौरान धरना को किसान सभा के जिला सचिव कामरेड दिलीप कुमार, खेत मजदूर यूनियन के कामरेड राम प्रसाद पासवान ,किसान नेता अरुण कुमार ,रविंद्र कुमार ,वुद्देश पासवान, उपेंद्र दास, अंजु दास , समेत कई लोगों ने संबोधित किया । इस दौरान धरना में बड़ी संख्या में किसान मजदूरों सहित कई लोगों ने भाग लिया।

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment