सदर बाजार पुलिस की कार्रवाई: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0 17

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। थाना सदर बाजार पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें और अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, एंटी रोमियो टीम एसपी कॉलेज से शहीद पार्क की ओर गश्त पर थी। इसी दौरान शहीद पार्क गेट के पास एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं और राहगीरों के सामने अश्लील हरकतें कर रहा था। इससे महिलाओं को काफी परेशानी हो रही थी।

 

पुलिस टीम ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। इस पर पुलिस ने उसे दोपहर करीब 3:30 बजे हिरासत में ले लिया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान *सुनील कुमार पुत्र महेश चंद्र, निवासी आवास विकास कॉलोनी, थाना सदर बाजार, उम्र 23 वर्ष* के रूप में हुई है।

 

उसके खिलाफ थाना सदर बाजार में धारा 296 बीएनएस* के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक नम्रता सिंह, महिला कांस्टेबल शीतल और शिवानी शामिल रहीं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment