मेरा युवा भारत, जहानाबाद द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर नेबर हुड यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विजन के अनुरूप युवाओं को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने की पहल

जहानाबाद। मेरा युवा भारत, जहानाबाद के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’अभियान के अंतर्गत नेबर हुड यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन के अनुरूप युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना, नशामुक्ति को लेकर संवाद स्थापित करना तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैनाट इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक एवं समाजसेवी शकील अहमद काकवी** उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं के बीच नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, विशेषकर ग्रामीण युवाओं में मादक पदार्थों के दुरुपयोग की समस्या, इसके सामाजिक दुष्परिणामों तथा इसकी रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई। इस दौरान मेरा युवा भारत जहानाबाद के जिला युवा अधिकारी हिमांशु कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए युवाओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास, सामाजिक सेवा एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में लगाएँ, तो वे देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाजसेवी *सुरेंद्र मोहन ने स्थानीय स्तर पर बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसकी रोकथाम के लिए समाज, परिवार और युवाओं की सामूहिक भागीदारी को आवश्यक बताया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के हरिशंकर ने युवाओं को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने, अनुशासन बनाए रखने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान रिसोर्स पर्सन काशिफ रज़ा ने कठपुतली कला (पपेट्री) के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को रोचक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं, अन्य अतिथि श्री एम.डी. बेलाल अहमद अंसारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण तथा राष्ट्र के विकास में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर कैनाट इंटरनेशनल स्कूल के उन विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया गया, जो सिटी मोंटेसरी स्कूल लखनऊ में आयोजित होने वाले 23rd COFAS International कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं। जिला युवा अधिकारी श्री हिमांशु कुमार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल प्रदर्शन की कामना की तथा उन्हें पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता गतिविधि का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में युवाओं को यह संदेश दिया गया कि नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। युवाओं की सकारात्मक सोच, रचनात्मक कार्यों में भागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही नशामुक्त, स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।
मेरा युवा भारत, जहानाबाद युवाओं के सर्वांगीण विकास, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।