चितरंगी में भीषण सड़क हादसा, 35 सवारियों से भरी पिकअप पलटी

0 190

करीब 25 लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर; चितरंगी-भैंसाहूंड मार्ग के सकरिया में हुआ हादसा, स्थानीय लोगों और पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

 

प्राइड इंडिया न्यूज समाचार सीधी

 

सिंगरौली/चितरंगी। चितरंगी क्षेत्र के सकरिया में चितरंगी-भैंसाहूंड मार्ग पर गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब 35 सवारियों से भरी पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में करीब 25 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

 

पिकअप के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। वाहन में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

 

सुष्मिता सिंह ने दी तत्काल सूचना

 

हादसे के समय घटनास्थल के समीप मौजूद सुष्मिता सिंह ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद उन्होंने घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने और गंभीर घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

 

बताया गया कि सुष्मिता सिंह पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता मानिक सिंह की पुत्री हैं। हादसे के बाद उन्होंने घायलों की मदद को प्राथमिकता दी।

 

तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग पर सवाल

 

एक ही पिकअप में बड़ी संख्या में सवारियां होने के कारण हादसे के बाद ओवरलोडिंग और सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

फिलहाल पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment