पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
पंखिनी कार्यक्रम के तहत निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण, लिखित परीक्षा की तैयारी एवं मार्गदर्शन

रिपोर्टर -सोहन श्याम
डिंडौरी-पुलिस भर्ती में शामिल होकर देश और समाज की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए पंखिनी कार्यक्रम के माध्यम से तैयारी का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग, डिंडौरी के पंखिनी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, विशेषकर बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना है।
कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण, लिखित परीक्षा की तैयारी, विशेष मार्गदर्शन, फिटनेस एवं व्यक्तित्व विकास तथा अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा कोचिंग उपलब्ध करायी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 11 अक्टूबर 2026 है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तिथि का ध्यान रखते हुए शीघ्र आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
जिले के इच्छुक युवा पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए पंखिनी कार्यक्रम से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7828195167 दिया गया है।