मायके जाने से नाराज पति पर पत्नी को जलाने का आरोप, हालत गंभीर

0 2,384

सीधी। जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत माखोर गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां गोमती नामक महिला ने अपने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति और सास-ससुर के साथ मायके गई थी। वापस लौटने के बाद मायके जाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। पीड़िता के आरोप के मुताबिक, इसी दौरान पति ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। आसपास के लोगों ने आवाज सुनकर दरवाजा खुलवाया और महिला को बचाने में मदद की।

सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़वास ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल सीधी रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने महिला को रीवा रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, गोपद बनास के तहसीलदार राकेश शुक्ला देर रात जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता की माता-पिता के बयान भी मामले में महत्वपूर्ण हैं।

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ | सीधी, मध्यप्रदेश

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment