अवैध रेत परिवहन पर जमोड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
12.10 लाख रुपये का मिनी ट्रक और रेत जब्त, चालक गिरफ्तार; संजय गांधी कॉलेज के पास पकड़ा गया वाहन

प्राइड इंडिया न्यूज समाचार सीधी
सीधी। अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ जमोड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू से लदा एक मिनी ट्रक जब्त किया है। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार किया। जब्त मिनी ट्रक और उसमें लोड रेत की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस के अनुसार 8 अक्टूबर 2026 को थाना जमोड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जमोड़ी खुर्द की ओर से बिजली विभाग होते हुए मेन रोड की तरफ एक मिनी ट्रक में अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की।
पुलिस ने संजय गांधी कॉलेज के पास बिजली विभाग कार्यालय के समीप जमोड़ी खुर्द की ओर से आ रहे मिनी ट्रक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।
दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक
वाहन की जांच करने पर उसमें बालू लोड मिली। पुलिस ने चालक से रेत के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने मिनी ट्रक क्रमांक MP 53 ZG 4477 को जब्त कर थाना जमोड़ी में सुरक्षित खड़ा कराया।
पकड़े गए चालक की पहचान रमेश कोल पिता राम प्रसाद कोल, उम्र 33 वर्ष, निवासी कुर्वाह के रूप में हुई है।
BNS और खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक आरोपी वाहन चालक रमेश कोल एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) BNS तथा खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी जमोड़ी उनि. केदार परौहा, प्रधान आरक्षक आजाद खान, प्रधान आरक्षक रावेंद्र सिंह एवं चालक सुभाष कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।