जीवन ज्योति कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, भाजपा पदाधिकारियों ने उत्कृष्ट विद्यालय मैदान का किया निरीक्षण

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव)
डिंडौरी। जीवन ज्योति कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उत्कृष्ट विद्यालय मैदान डिंडौरी पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जिला अधिकारी-कर्मचारी, एसडीएम, थाना प्रभारी आशीष खरे, पार्षद श्री मोहन सिंह राठौड़, श्री जयसिंह राठौर, कार्यालय प्रभारी श्री परशुराम जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री नेमसिंह चंदेल, सामाजिक कार्यकर्ता श्री हेमराज परते, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा श्री संदीप सिंह तेकाम, भाजपा डिंडौरी मंडल अध्यक्ष श्री आशीष वैश्य सहित भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा आयोजन स्थल पर आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।