देश दुनिया की बड़ी खबरें सुबह सवेरे समाचार दर्शन में मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026

देश दुनिया की बड़ी खबरें सुबह सवेरे समाचार दर्शन में
मंगलवार, 06 अक्टूबर 202
🕉👉अपने जीवन को इतना शानदार बनाना चाहिए कि उसे याद करके किसी निराश व्यक्ति की आंखों में चमक आ जाए।
🟠👉पूजा पार्क सीधी से 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा, चल रही भव्य स्वागत की तैयारी।
🟠👉राहुल गांधी ने कहा है कि ज्ञानेश कुमार ने BJP की मदद के लिए अपने पद का गलत इस्तेमाल किया।
🟠👉’आपकी जगह जेल में है’, राजपाल यादव को न्यायालय की फटकार।
🟠👉5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव आज, दांव पर दिग्गजों की साख; 9 अक्टूबर को आएंगे नतीजे।
🟠👉अब पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी,समिक भट्टाचार्य बोले- अगले सत्र में बिल लाएगी सरकार; 1999 में ज्योति बसु सबसे पहले प्रस्ताव रखा था।
🟠👉सुप्रीम कोर्ट का ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने का अंतरिम आदेश देने से इनकार, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव को नहीं दी मंज़ूरी।
🟠👉अब कागज नहीं, डिजिटल होगी पुलिस की बीट बुक, एआई से मजबूत होगा पुलिसिंग सिस्टम।
🟠👉अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के चुनाव को भारत का बताया, 12.5 करोड़ लोगों के ‘भारतीय राष्ट्रपति चुनाव’ में वोट देने की बात कही।
🟠👉कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को ललकारा, कहा- 10 अक्टूबर को एयरपोर्ट पर मिलते हैं।
🟠👉सुप्रीम कोर्ट बोला-अपराधियों में मौत का डर पैदा करना जरूरी,नहीं तो रेप जैसे अपराध रोकना मुश्किल; अदालत ने रेप की 3 घटनाओं पर खुद नोटिस लिया।
🟠👉दिल्ली में चुनाव आयोग का आज घेराव, 19 दल शामिल होंगे,संसद से ECI मुख्यालय तक 3 किमी का मार्च निकालेंगे; एक साल पहले भी यही किया था।
🟠👉उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 40 हजार घरों में पानी घुसा,बिहार के 466 गांवों में बाढ़, मध्य प्रदेश में 7 अक्टूबर से बारिश का अनुमान; राजस्थान में पारा 41°C।
🟠👉भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मैच आज खेला जाएगा। भारत ने जापान में 3 दिन पहले ही पाकिस्तान को हराया था, अब लखनऊ में मैच।
🕉आप का हरपल शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो!