तहसीलदार शहपुरा को ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, अनावश्यक शिकायतों एवं ग्रामीणों के उत्पीड़न पर कार्रवाई की मांग

सार्वजनिक मार्ग में अधिक्रमण कर रास्ता रोकने का आरोप

0 2,067

 

 

रिपोर्टर -सोहन श्याम

 

डिंडौरी,शहपुरा-ग्राम पंचायत इंदौरी के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील कार्यालय शहपुरा पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कुछ व्यक्तियों द्वारा ग्रामवासियों पर बार-बार निराधार आरोप लगाने, अनावश्यक विवाद उत्पन्न करने तथा 112 सेवा का दुरुपयोग कर ग्रामीणों को परेशान किए जाने की शिकायत की। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।

 

ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा गांव के लोगों के साथ लगातार विवाद किया जाता है तथा बिना कारण पुलिस एवं अन्य विभागों में शिकायतें कर ग्रामीणों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार झूठे आरोप लगाए जाने से गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है और आमजन परेशान हैं।

 

ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि मौके पर जांच कर वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया जाए तथा दोषी पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर गांव में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु हस्तक्षेप की मांग की।

 

ज्ञापन सौंपने के दौरान आम आदमी पार्टी डिंडोरी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट निर्मल कुमार साहू तथा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट विनय कुमार झारिया भी उपस्थित रहे। दोनों पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं न्यायोचित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सदैव आमजन के अधिकारों एवं न्याय के लिए संघर्ष करती रहेगी तथा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment