विश्वकर्मा जयंती पर श्रद्धा और उत्साह से हुआ आयोजन, विधायक ओमप्रकाश धुर्वे सहित भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद

शहपुरा। भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर शहपुरा क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ विश्वकर्मा जयंती समारोह आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे, भारतीय जनता पार्टी मंडल शहपुरा के अध्यक्ष श्री भजन चक्रवर्ती एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंडित ज्ञान दीप त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्री श्रीमती गिरजा कारपेंटर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका भारतीय सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
समारोह में भगवान विश्वकर्मा देव की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका स्मरण किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के रचनात्मक कौशल, निर्माण कला और शिल्प-कला में उनके योगदान के संबंध में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण और तकनीकी कौशल के प्रतीक माने जाते हैं तथा उनके आदर्श आज भी समाज को परिश्रम, कौशल और रचनात्मकता की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा देव से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।