जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आगाज, मैदान में दिखा खिलाड़ियों का जोश

0 50

 

शहपुरा। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे के मुख्य आतिथ्य में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंडित ज्ञान दीप त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भजन चक्रवर्ती, जनपद अध्यक्ष प्रियंका जैन सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल विधाओं में भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

 

इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर आयोजन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, खेल प्रशिक्षक, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान खेल मैदान में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। जिला ब्यूरो

 

मनोज कुमार यादव।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment