संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता: ज्ञान सिंह

0 271

रामपुर नैकिन एवं चुरहट नगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित के मुद्दों पर मंथन

 

चुरहट विधानसभा क्षेत्र के नगर कांग्रेस कमेटी रामपुर नैकिन एवं चुरहट की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए संगठन को निरंतर सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए उनके सुझाव एवं विचार सुने।

 

ज्ञान सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और समर्पण से ही संभव है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाकर आम जनता से निरंतर संवाद स्थापित करना जरूरी है। जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना हमारी प्राथमिकता है। सभी साथी आपसी समन्वय और उत्साह के साथ संगठन को नई मजबूती देने का संकल्प लें।

 

बैठक में ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, कमलेश्वर सिंह, रतीभान पटेल, रामभिलाष पटेल, प्रदीप द्विवेदी, वीरेंद्र विश्वकर्मा, सुखनंदन सोनी, कुलदीप सिंह, डॉ. महेंद्र तिवारी, वरुण गुप्ता, अतुल गुप्ता, शकुंतला गौतम, विजय गुप्ता, रामलखन कुशवाहा, यज्ञलाल कोल, अफजल खान, अहमद रजा, वीरेश कुशवाहा, शिवमंगल पटेल, रमाकांत पाण्डेय, रामपाल सिंह, चन्द्रमणि पाण्डेय, रामसुमिरन सेन, दिनेश बंसल सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment