सेवा संकल्प अभियान: पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

0 277

जिला अस्पताल सीधी में लगा रक्तदान शिविर, जरूरतमंद मरीजों के लिए दिया जीवन बचाने का संदेश

सीधी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर 2026 को जिला अस्पताल सीधी में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

रक्तदान शिविर का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक, रक्षित केंद्र सीधी श्री वीरेंद्र कुमरे ने किया। पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान करते हुए जरूरतमंद मरीजों के उपचार में सहयोग प्रदान किया। साथ ही आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए मानव जीवन बचाने में अपना योगदान देने का संदेश दिया।

रक्तदान करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का जिला अस्पताल के चिकित्सालय कर्मियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

पुलिस विभाग द्वारा सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ समय-समय पर विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों में सहभागिता की जा रही है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह रक्तदान शिविर पुलिस की सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण रहा

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment