ब्यौहारी में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने ली बैठक, ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा

0 478

अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने और बेहतर समन्वय के दिए निर्देश

ब्यौहारी। जनपद पंचायत सभागार ब्यौहारी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सांसद ने अभियान की रूपरेखा, कार्यक्रमों की तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों से अभियान के सफल एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न विभागों एवं अधिकारियों की जिम्मेदारियों, कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। अभियान से जुड़े सभी कार्यों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

बैठक में क्षेत्रीय विधायक श्री शरद जुगलाल कोल, वरिष्ठ नेता डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष पपौध श्री श्याम पाल तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष श्री राजन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ब्यौहारी श्री विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मऊ श्री सचिन सिंह बघेल एवं जिला पंचायत सदस्य श्री दुर्गेश तिवारी सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment