डोल ग्यारस के संबंध में यादव समाज का ग्राम सुंदरपुर में हुआ बैठक संपन्न

रिपोर्टर -सोहन श्याम
डिंडौरी-समस्त अहीर महासभा विकासखंड समनापुर का सर्व सहमति से रतन यादव ग्राम सुंदरपुर निवासी के घर में सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया । इस दौरान भगवान श्री कृष्ण जी के चलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर व तिलक वंदन कर बैठक का शुभारंभ किया गया । जिला से उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों का फूल माला , तिलक , वंदन से स्वागत करते हुए डोल ग्यारस के संबंध में मुख्य रूप से चर्चा किया गया , साथ ही विकासखंड स्तर पर व जिला स्तर पर रैली के संबंध में चर्चा किया गया। इसके पश्चात अन्य सामाजिक चर्चा करते हुए बैठक का समापन किया गया। जिसमें समस्त अहीर महासभा जिला डिंडोरी के जिला अध्यक्ष रोहित यादव , जिला सचिव राजाराम यादव , विकासखंड समनापुर ब्लॉक अध्यक्ष भारत यादव , ब्लॉक सचिव वेद प्रकाश यादव स्वजाति बंधु दसरथ यादव , जवाहर यादव , चंदू लाल यादव , तुला यादव , विजय यादव , रतन यादव सहित स्वजाति बंधु उपस्थित रहे ।