शाहजहांपुर में दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

0 52

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ 9 सितंबर को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

आरोप है कि दोनों ने वादी की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

 

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सचिन वर्मा पुत्र बृजेश वर्मा, और दिल कुमार कश्यप पुत्र मोहन कश्यप निo ग्राम दनियापुर थाना रामचंद्र मिशन

को 10 सितंबर की रात करीब 1:15 बजे मिश्रीपुर ढाबे से रौसर की ओर करीब 100 मीटर पहले गिरफ्तार किया। दोनों की उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम,धर्मेंद्र कुमार, उo निo विक्रम कुमार, उo निo संत कुमार राठी आदि शामिल रहें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment