डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के मामले में वांछित चिकित्सक गिरफ्तार

0 52

 

मुबारक अली, संवाददाता

 

शाहजहांपुर। निगोही थाना पुलिस ने डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के मामले में वांछित चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 24 फरवरी 2026 को ग्राम पिपरिया बसखेड़ा निवासी सुधीर ने अपनी पत्नी सोनी देवी की डिलीवरी के दौरान गलत इंजेक्शन लगाए जाने से मौत होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। मामले में चिकित्सक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

 

विवेचना के दौरान मामले में एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई थीं। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को वांछित चिकित्सक डॉ. रजनीश कुशवाह निवासी ग्राम मलिकापुर, थाना बिलसंडा की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे कैमुआ पुल के पास से दोपहर करीब 1:05 बजे गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने गिरफ्तार चिकित्सक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिलशाद खां और कांस्टेबल शुभम छोकर शामिल रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment