0 62

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव)

 

पड़रिया खुर्द। शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पड़रिया खुर्द में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में उत्साह और उल्लास के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों में मटकी फोड़ने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

 

जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकियों एवं जन्माष्टमी से जुड़ी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने आयोजन में विशेष आकर्षण बढ़ाया और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता का आनंद लिया।

 

कार्यक्रम के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों को प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में खीर, पूरी एवं मिष्ठान की व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने प्रसाद के रूप में आनंद लिया।

 

इस अवसर पर ग्रामीणजनों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पहल की सराहना की। आयोजन के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं पर्व-त्योहारों की परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। जन्माष्टमी के इस आयोजन से पूरे गांव में उत्सव का माहौल बना रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment