एसपी ने किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

0 5

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने सोमवार को थाना रोजा क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

एसपी ने प्रमुख चौराहों, बैरियर, ड्यूटी प्वाइंट और संवेदनशील स्थानों का जायजा लेकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने अधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने, जरूरत के अनुसार पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कांवड़ यात्रियों व आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

एसपी ने कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment