10 सूत्री मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय के समक्ष सफाई मजदूरों ने किया प्रदर्शन, कार्यपालक पदाधिकारी सभी मांगो को कहा जायज । 30 अगस्त तक सभी मांगे पूरा करने का दिया आश्वासन।

30 अगस्त तक मांगे पूरा नहीं करने पर किया जाएगा नगर परिषद कार्यालय का घेराव :- रविन्द्र यादव
जहानाबाद ! सफाई मजदूर कामगार यूनियन के बैनर तले आज जहानाबाद नगर परिषद् क्षेत्र के सफाई मजदूरों का नगर परिषद कार्यालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जहानाबाद शहर के अस्पताल मोड़ से मार्च करते शहर के मुख्य मार्ग होते हुए नगर परिषद् कार्यालय तक पहुंचा जहां ये सभा में तब्दील हो गई ! इस दौरान मार्च और प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा-माले राज्य कमिटी सदस्य काॅमरेड रविन्द्र यादव, नगर कमिटी सदस्य कॉमरेड संतोष केशरी, नगर कमिटी सदस्य कॉमरेड लक्ष्मण शाह आईसा के जिला संयोजक कॉमरेड नीतीश कुमार, सफाई मजदूर कामगार यूनियन के नेता कॉमरेड धरम कुमार, सुदामा डोम, छोटू राम, मदन राम, डब्लू राम, दीपक राम, विशाल कुमार, गोधन कुमार, शंकर राम, अरुण राम, बॉबी कुमार सहित कई सफाई मजदूर कामगार यूनियन के सदस्य ने मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा-माले राज्य कमिटी सदस्य काॅमरेड रविन्द्र यादव ने कहा कि सफाई मजदूरों को सरकार दोहन शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि बहुत कम मजदूरी पर सफाई मजदूरों से नगर परिषद् काम करवा रही है , सात-आठ हजार रुपए पर सफाई मजदूर काम करने के लिए विवश किया जाता है। मजदूरों के पेमेंट से पीएफ के नाम पैसा काटा जाता है लेकिन वह पैसा मजदूरों तक नहीं मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि सफाई मजदूरों काम करते समय किसी भी तरह का *”सेफ्टी किट”* नहीं दिया जाता ,और नहीं किसी तरह का उनको बीमा किया गया है। चार रविवार छुट्टी का भी पैसा काट लिया जाता है ,जो घोर अन्याय है। वहीं प्रदर्शन के दौरान सफाई मजदूरों का एक शिष्टमंडल कार्यपालक पदाधिकारी से मिलकर अपनी 10 सूत्री मांगों को रखा । इस अवसर पर मजदूरों ने कार्यपालक पदाधिकारी से कहा कि सफाई मजदूरों को कम-से-कम 18 हजार वेतन दिया जाए, और हमलोगों को स्थाई किया जाए। मजदूरों ने बात-चीत में कहा कि सफाई मजदूरों को नियम के अनुसार परिचय पत्र कार्ड दिया जाए ताकि पहचान किया जा सके कि सफाई मजदूर जहानाबाद नगर परिषद के कर्मी हैं। सभी मांगो पर गंभीरता पूर्वक बात किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि हमारे स्तर के जितना भी मांग है हम उसको पूरा करेंगे। और इसमें कुछ मांग राज्य सरकार से जुड़ी है उस मांग को बोर्ड में पारित कर सरकार को लिखकर जल्द भेजने की बात कही । यहां बता दें कि आंदोलनकारियों ने 30 अगस्त तक नगर परिषद् मांगो को पूरा नहीं करती है तो ये मजदूर नगर परिषद का घेराव कर कम काज ठप कर देने की बात कही है!
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार