मंदिर परिसर में बिछड़ी बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

0 118

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकीनाथ मंदिर में ड्यूटी के दौरान मिशन शक्ति टीम को करीब 8-9 वर्षीय बच्ची बिछड़ी हुई अवस्था में मिली। पूछताछ में बच्ची ने अपना नाम रागिनी, निवासी कीरतपुर बताया।

 

मिशन शक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। प्रयास के बाद बच्ची की दादी माया देवी मंदिर परिसर में मिल गईं। टीम ने बच्ची को सकुशल उसकी दादी के सुपुर्द कर दिया।

 

बच्ची के परिजनों और मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने मिशन शक्ति टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment