सपा कार्यालय में मनाई गईं वीरांगना फूलन देवी की जयंती

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को बिजलीपुरा स्थित सपा जिला कार्यालय में पूर्व सांसद एवं वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में फूलन देवी के जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान पर चर्चा की गई।
तनवीर खान ने कहा कि फूलन देवी ने शोषित, वंचित और पिछड़े समाज के सम्मान के लिए संघर्ष किया। उनका संघर्ष सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूत करता रहेगा।
पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि फूलन देवी का जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय की लड़ाई का प्रतीक रहा। पूर्व एमएलसी अमित यादव ने भी उनके संघर्ष और विपरीत परिस्थितियों में अधिकार व सम्मान के लिए उठाई गई आवाज को याद किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, अनवर अली, शिव प्रताप सिंह यादव, सैयद रिजवान अहमद, अतिउल्लाह सिद्दीकी, चौधरी रामकुमार भोजवाल, संजीव कुमार वर्मा, ओंकार सिंह, अवधेश कुमार पाल, श्याम लाल यादव, गायत्री वर्मा, सत्येंद्र यादव, मुनेंद्र पाल सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में सपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।