रेड क्रॉस कार्यालय में लगा शिविर, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए दिव्यांगजनों का चयन

0 4

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के कार्यालय में एलिम्को कानपुर एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए चयन एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न विकासखंडों से बड़ी संख्या में पात्र दिव्यांगजन पहुंचे।

 

एलिम्को कानपुर की प्रोस्थेटिस्ट एवं ऑर्थोटिस्ट डॉ. समृद्धि सोनी ने बताया कि प्रत्येक जनपद से लगभग 15 पात्र दिव्यांगजनों का चयन प्रस्तावित है। पात्रता के लिए आयु 18 वर्ष से अधिक, दिव्यांगता 80 प्रतिशत या उससे अधिक, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र आवश्यक है। दोनों हाथों का सही स्थिति में होना भी जरूरी है। पूर्व में लाभ ले चुके दिव्यांगजनों के लिए कम से कम पांच वर्ष की अवधि पूरी होना आवश्यक है।

 

रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. विजय जोहरी ने डॉ. समृद्धि सोनी का स्वागत कर स्मृति-चिह्न भेंट किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एलिम्को का प्रयास सराहनीय है। रेड क्रॉस सोसायटी भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यक्रमों में सहयोग करती रहेगी।

 

शिविर में श्रीपाल, शेर सिंह, राजवीर, अरविंद, बिनय, सानू खान, रामसेवक, नीरू, बलजीत, शरीफ, धर्मवीर, तसव्वुर और अरविंद सिंह सहित अन्य दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए सूचीबद्ध किया गया।

 

इस अवसर पर बालकृष्ण पांडे, डॉ. बृजेश गुप्ता, अवनीश सक्सेना, रामदास, राम कुमार, विनोद, तरुण देवी, सुबर्ण मिश्रा, अमित कुमार सहित रेड क्रॉस स्वयंसेवक एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment