Breaking News

जिला पंचायत सभागार में भूकंप सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

भूकंप-रोधी निर्माण तकनीक एवं आपदा से बचाव के उपायों की दी गई जानकारी

0 44

 

सिंगरौली, 5 अगस्त 2026/जिला पंचायत सभागार में भूकंप सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं भूकंप-रोधी निर्माण विषय पर कार्यशाला एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों, इंजीनियरों तथा आम नागरिकों को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों एवं प्रभावी आपदा प्रबंधन के संबंध में प्रशिक्षित करना था। कार्यशाला के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने भूकंप-रोधी निर्माण तकनीकों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षित आवासीय एवं सार्वजनिक भवनों के निर्माण के लिए गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री, वैज्ञानिक संरचनात्मक डिजाइन तथा निर्धारित मानकों का पालन आवश्यक है। उन्होंने भूकंप के दौरान स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए ष्ड्रॉप, कवर एंड होल्ड तकनीक का प्रदर्शन कर उसके महत्व को समझाया।

इस अवसर पर आयोजित मॉक ड्रिल के माध्यम से भूकंप की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों तथा स्थानीय प्रशासन एवं त्वरित प्रतिक्रिया दल के बीच प्रभावी समन्वय की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि आपदा के समय जनहानि एवं संपत्ति के नुकसान को कम करने के लिए नियमित प्रशिक्षण, जन-जागरूकता तथा मॉक ड्रिल अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों में आपदा के प्रति सजगता बढ़ाने तथा सुरक्षित एवं आपदा-सक्षम समाज के निर्माण का प्रयास किया जा रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment