जिला शिवपुरी के संपूर्ण जिले में कम वर्षा एवं किसानों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला शिवपुरी को सूखाग्रस्त घोषित कराने एवं किसानों को राहत दिलाने बाबत।

0 95

संतोष शर्मा संवाददाता शिवपुरी

सविनय निवेदन है कि जिला शिवपुरी में इस वर्ष मानसून का प्रभाव अत्यंत कमजोर रहा है। अब तक जिले के अधिकांश क्षेत्रों में औसत वर्षा से काफी कम वर्षा हुई है। खेतों में नमी का अभाव है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई समय पर नहीं हो सकी है या जहाँ हुई भी है वहाँ फसल के अंकुरण और वृद्धि पर संकट मंडरा रहा है।

जिले के तालाब, कुएँ, बावड़ियाँ एवं अन्य जलस्रोत सूखने की स्थिति में पहुँच गए हैं, जिससे पेयजल एवं पशुओं के लिए चारे-पानी की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। किसान आर्थिक संकट में हैं और लागत बढ़ने के बावजूद उत्पादन की संभावनाएँ लगातार कम होती जा रही हैं। अनेक स्थानों पर किसान ऋण, बीज, खाद एवं अन्य खर्च वहन करने में असमर्थ हो रहे हैं।

उपरोक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए आपसे विनम्र निवेदन है कि आप इस गंभीर विषय को केंद्र एवं राज्य सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएँ तथा जिला शिवपुरी को सूखाग्रस्त घोषित कराने के लिए आवश्यक पहल करें, ताकि किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा, ऋण माफी/पुनर्गठन, बीमा क्लेम, खाद-बीज सहायता एवं अन्य राहत शीघ्र उपलब्ध कराई जा सके।

आपकी संवेदनशीलता एवं पहल से जिले के अन्नदाता किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, ऐसी आशा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment