खबर का असर: प्राईड इंडिया न्यूज़ एवं वनांचल समाचार की खबर के बाद हरकत में आया विभाग, तत्काल सुधारी गई धंसी सड़क

0 84

(जिला ब्यूरो: मनोज कुमार यादव)

 

समनापुर। विकासखंड समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रेमपुर के पोषक ग्राम बंजर टोला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क के क्षतिग्रस्त होने की खबर प्राईड इंडिया न्यूज़ एवं वनांचल समाचार में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आ गया। खबर प्रकाशित होते ही सड़क सुधार का कार्य शुरू कर दिया गया और धंसे हुए हिस्से की तत्काल मरम्मत कराई गई।

 

गौरतलब है कि PHE विभाग द्वारा पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए करीब डेढ़ माह पहले सड़क की खुदाई की गई थी। खुदाई के बाद सड़क को समुचित तरीके से नहीं भरा गया, जिससे कई स्थानों पर सड़क धंस गई थी। बारिश के कारण स्थिति और अधिक खराब हो गई थी तथा ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

 

प्राईड इंडिया न्यूज़ एवं वनांचल समाचार ने इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए विभागीय लापरवाही को उजागर किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया और तत्काल सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराया।

 

ग्रामीणों ने समय पर समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए प्राईड इंडिया न्यूज़ एवं वनांचल समाचार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मीडिया की सक्रियता से वर्षों नहीं बल्कि कुछ ही समय में उनकी समस्या का समाधान हो सका। साथ ही उन्होंने प्रशासन से भविष्य में इस प्रकार के कार्यों के बाद सड़क की गुणवत्ता बनाए रखने और जिम्मेदार विभागों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग भी की।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment