बरछा गांव के तालाब में बड़ा हादसा: नहाने गई दो महिलाएं गहरे पानी में डूबीं, एक की मौत, युवक ने दूसरी की बचाई जान

0 225

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव )

 

शाहपुर (डिंडोरी)। डिंडोरी जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरछा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में नहाने गई दो महिलाएं अचानक गहरे पानी में डूबने लगीं। खेत में काम कर रहे एक युवक ने महिलाओं को डूबता देख तत्काल तालाब में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद एक महिला की जान बचा ली। हालांकि दूसरी महिला को नहीं बचाया जा सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर शाहपुर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं तालाब में नहाने गई थीं, तभी गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हुआ। मृत महिला की पहचान एवं घटना के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

 

स्थानीय लोगों ने युवक की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उसकी सूझबूझ और साहस के कारण एक महिला की जान बच गई। वहीं गांव में इस हादसे के बाद शोक का माहौल है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment