सीसी रोड बनने से पहले ही ₹2.06 लाख का भुगतान! बस्तरा पंचायत में वित्तीय अनियमितता के आरोप, जांच की उठी मांग

0 140

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव)

 

शहपुरा (डिंडोरी)। जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत बस्तरा में सीसी रोड निर्माण कार्य को लेकर वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू होने से लगभग एक माह पूर्व ही सीसी रोड निर्माण के नाम पर ₹2 लाख 6 हजार की राशि का आहरण कर लिया गया, जबकि उस समय तक मौके पर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ था।

 

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बिना निर्माण कार्य शुरू हुए राशि निकाले जाने से पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका आरोप है कि सरपंच, सचिव एवं संबंधित जिम्मेदारों ने नियमों की अनदेखी करते हुए राशि का भुगतान कराया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

मामला सामने आने के बाद अब निगाहें जनपद पंचायत शहपुरा और जिला प्रशासन पर टिकी हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

 

फिलहाल यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन इस मामले की जांच कितनी शीघ्र शुरू करता है और जांच के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं।

 

नोट: यह समाचार स्थानीय स्तर पर प्राप्त शिकायतों एवं लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment